बॉलीवुड के मशहूर सिंगर ऋषभ टंडन का निधन हो गया है। वह 35 वर्ष के थे और दिल्ली में अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने आए थे, तभी उन्हें हार्ट अटैक आया।
ऋषभ टंडन एक प्रतिभाशाली सिंगर और एक्टर थे, जिन्हें फकीर के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने “ये अशिकी”, “फिर से वही जिंदगी”, “इश्क फकीराना” जैसे हिट गाने गाए थे।
ऋषभ टंडन की पत्नी ओलेसिया नेडोबेगोवा हैं, जो रूस से हैं। वह एक पशु प्रेमी थे और उनके घर में कई पालतू जानवर थे ।
ऋषभ टंडन के निधन की खबर सुनकर उनके परिवार और फैंस स्तब्ध हैं। उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं ।
रिपोर्ट रिम्मी कौर







