मीरजापुर, 18 अक्टूबर 2025- दीपावली के पावन अवसर पर आयुक्त विंध्याचल मंडल श्री बालकृष्ण त्रिपाठी ने दीपावली के शुभ अवसर पर मण्डल वासियों को शुभकामनाएं व बधाई दी।
मंडलायुक्त ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि दीपावली त्योहार रोशनी का प्रतीक ही नहीं है, बल्कि आपसी सद्भाव, प्रेम और सहयोग की भावना को मजबूत करने वाला त्योहार है। सभी लोग इसे अपने परिजनों के साथ खुशियों के साथ मनाएं।
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बैठक अधिकारियों/कर्मचारियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं व बधाई दी।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को बधाई संदेश में कहा कि दीपावली पर्व एक-दूसरे के प्रति स्नेह और सहयोग की भावना को बढ़ाने का त्योहार है इस अवसर पर हम सभी अपने परिवार और सहयोगियों के साथ मिलकर खुशियाँ बांटें और अपने चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा फैलायें। उन्होंने कहा कि बच्चों को पटाखों से दूर रखें अथवा अपनी निगरानी में पटाखों को छुड़ायें, ताकि कोई अप्रिय घटना न होने पाएं।







