“कानपुर देहात में थाना प्रभारी के दुर्व्यवहार और प्रताड़ना से तंग आकर महिला सिपाही ने जहर खा लिया। उसने थाना परिसर में ही बने क्वार्टर में सुसाइड की कोशिश की। महिला सिपाही को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसे आइसोलेशन रूम में रखा गया है।
महिला सिपाही अंशू शर्मा (33) ने बताया कि 5 दिन पहले दूसरे थाने में ट्रांसफर हो गया था। वह 4 दिनों से रिलीविंग लेटर पर साइन कराने के लिए महिला थाना की प्रभारी के चक्कर काट रही थी। लेकिन, प्रभारी टाल-मटोल करते हुए हर दिन लौटा दे रही थीं।
महिला सिपाही के साथियों का आरोप है कि रविवार शाम अंशू ने रिलीविंग लेटर पर साइन करने के लिए महिला थाना प्रभारी को बोला, तो उन्होंने कहा- जाओ यहां से, मैं एक मिनट भी तुम्हारा चेहरा नहीं देखना चाहती। इसके बाद सिपाही ने अपने क्वार्टर में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला









Users Today : 6
Users This Year : 24780
Total Users : 37373
Views Today : 7
Total views : 73536