चन्दौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष धीना भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में थाना धीना पुलिस टीम द्वारा स्वाट/सर्विलांस की मदद से मुखबीर की सूचना के आधार पर दिनांक 17.10.2025 समय 09.30 बजे बबुरा खुर्द पुलिया थाना धीना से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया व उसके कब्जे चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दशमी राम पुत्र बचाऊ राम निवासी ग्राम लोकुआ बहादुरपुर थाना धानापुर जनपद चन्दौली उम्र 40 वर्ष के रुप मे हुई हैं।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि खाने पीने के खर्चो की पूर्ति के लिये वह यह मोटरसाईकिल इसी वर्ष अगस्त महीने में ग्राम भैसा खुर्द के सिवान से चोरी करके गाडी का नम्बर प्लेट निकालकर इसे बेचने के लिये ग्राहक की तलाश मे था।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूर्व की घटना– आवेदक ज्ञानचन्द उपाध्याय पुत्र त्रिभुवन उपाध्याय निवासी ग्राम भैसऊर थाना धीना जनपद चन्दौली द्वारा दिनांक 09.08.2025 को थाना धीना पर एक प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उसकी मोटरसाइकिल संख्या UP65CX2048 को रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है जिस पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 89/2025 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।







