चन्दौली डीडीयू नगर
मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आज गल्ला मंडी स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई बैठक में कांग्रेसजनों ने रामलीला मैदान दिल्ली में आयोजित रैली में मुगलसराय चंदौली के कांग्रेस जनों की भारी भागीदारी व रैली की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया, वहीं बैठक में संगठन की समीक्षा, संगठन द्वारा जन समस्याओं पर किए गए आंदोलन की समीक्षा की गई, वहीं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चर्चा भी की गई
बैठक में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि वोट बचाओ देश बचाओ कार्यक्रम के तहत कांग्रेस महीने भर वार्ड वार्ड कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें राष्ट्रीय पर्यवेक्षक भी सम्मिलित होंगे, पूरे देश में भाजपा सरकार व चुनाव आयोग के सांठ गांठ की कलई खुल चुकी है, जनता भाजपा को पूरी तरह जानकारी चुकी है, मशीनरींयों व भ्रष्टाचार के खेल से भाजपा की सरकार सत्ता में बनी है लेकिन अब भाजपा के दिन लग चुके हैं

उन्होंने कांग्रेसजनों को आह्वान करते हुए कहा कि हमें डोर टू डोर, गली गली भाजपा के और चोरी के कारनामों का जन जन तक प्रचारित करना होगा, आज पूरी भाजपा राहुल गांधी जी से भयभीत है, अपने ही सरकार में भाजपा के नेता लोकतंत्र बचाने नारा सड़कों पर देकर जुलूस निकल रहे हैं यह कितना हास्य पद है
बैठक में सर्व दयाराम पटेल शाहिद तौसीफ विजय गुप्ता संतोष तिवारी संजय जयसवाल रमेश पांडेय इमरान आलम मुन्नी सिंह पटेल रंजीत जयसवाल नेसार शाह मुकीम खान दीपक चौधरी कन्हैया मोदनवाल जितेंद्र गुप्ता मोहम्मद सलीम आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे
बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने किया व संचालन शाहिद तौसीफ ने किया, धन्यवाद ज्ञापन दयाराम पटेल ने की







