1.थाना ड्रमंडगंज पुलिस द्वारा नाबालिक को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार—

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 21.10.2026 को एक महिला द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री बिना किसी सूचना के कही चले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना ड्रमंडगंज पर मु0अ0सं0-115/2026 धारा 137(2)बीएनएस 2023 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये थानाध्यक्ष ड्रमंड़गंज को निर्देश दिए गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना ड्रमंड़गंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 12.11.2026 को उप निरीक्षक ईश्वरचंद तिवारी मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर अभियुक्त प्रीतम गुप्ता पुत्र प्रेमचंद उर्फ बग्गी गुप्ता निवासी गड़बड़ा गोकुल थाना ड्रमंडगंज जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 65(1),137(2) बीएनएस , ¾(2) पाक्सो एक्ट व 3(2)V sc/st एक्ट में गिरफ्तार किया गया । थाना ड्रमंडगंज पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

2- थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा चोरी के दो अलग-अलग अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी गयी 01 भैंस व 01 पड़िया व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद —

थाना राजगढ़, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 10.11.2026 को वादी अजीत कुमार बिन्द पुत्र राम दुलार बिन्द निवासी ग्राम दरवान थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर द्वारा वादी के घर के सामने बधी भैंस व पड़िया चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-176/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । थाना राजगढ़, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 08.09.2025 को वादी पिन्टू कुमार पुत्र राम ललित निवासी विशुनपुरा थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर द्वारा टेंपू वाहन चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-155/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत की गई थी ।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित सामग्री की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना राजगढ़ को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही तथा गिरफ्तारी के क्रम में दिनांकः 11.11.2026 को उप निरीक्षक शम्भूनाथ यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के सूचना के आधार पर मु0अ0सं0-176/2026 से सम्बन्धित अभियुक्त संजय कुमार बिन्द पुत्र दशरथ बिन्द निवासी ग्राम कुंडी थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा धारा 303(2),317(2) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया,

जिसके कब्जे से चोरी गयी 01 भैंस व 01 पड़िया व घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया गया । इसी क्रम में उप निरीक्षक पुरंजय चौबे मय पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-155/2025 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सूरज उर्फ कल्लू पुत्र महेश प्रसाद निवासी चुर्क थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र को अंतर्गत धारा धारा 303(2),317(2),318(4),338,336(3),340 बीएनएस गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

3. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 36 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —
थाना को0शहर-03
थाना को0कटरा-05
थाना चील्ह- 03
थाना पड़री-05
थाना चुनार-06
थाना लालगंज-01
थाना हलिया-02
थाना जिगना-05
थाना संतनगर-05
थाना अहरौरा-01

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई