थाना जिगना साइबर क्राइम टीम द्वारा आवेदक का मोबाइल हैक करके साइबर फ्राड की धनराशि ₹ 17639/- को पीड़ित के खाते में वापस कराया गया –

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

आवेदक श्याममनी यादव पुत्र जयनारायण निवासी मिश्रपुर थाना जिगना जनपद मीरजापुर दिनांक 13.08.2025 को थाना जिगना जनपद मीरजापुर के NCRP पोर्टल पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि आवेदक का मोबाइल हैक हो जाने से पैसा ट्रान्सफर किया गया साइबर फ्राड के माध्यम से 06 बार में कुल ₹ 20800 /- का ट्रान्जेक्शन हो गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना जिगना की साइबर सेल टीम द्वारा जाँच प्रारम्भ की गयी ।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक आपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान ₹ 19390/- को होल्ड कराते हुए साइबर सेल थाना जिगना की साइबर सेल द्वारा शिकायतकर्ता के खाते में धनराशि ₹ 17639 /- रुपये वापस कराया गया । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के उच्चाधिकारी एवं साइबर सेल थाना जिगना पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया।

साइबर सेल टीम थाना जिगना जनपद मीरजापुर –
1. संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष थाना जिगना , जनपद मीरजापुर।
2. अवधेश सिंह प्रभारी साइबर सेल थाना जिगना मीरजापुर ।
3. स्वतन्त्र यादव व आरक्षी कौशलेन्द्र सिंह साइबर सेल थाना जिगना मीरजापुर।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई