छठ घाट की नवयुवकों ने की साफ सफाई;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली कंदवा

चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व की तैयारी तेज हो गयी है।कंजेहरा मे मंगलवार को गांव के नवयुवकों द्वारा छठ घाट की साफ सफाई की गयी वही छठ व्रतियों ने वेदी बनाया।

बताया कि शुक्रवार को नहाय खाय से छठ व्रत की शुरुआत हो जाएगी।शनिवार को खरना,रविवार को अस्तांचल गामी वहीं सोमवार को उदयांचल सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

ऐसे मे छठ पर्व से पूर्व छठ घाट पर साफ सफाई रहना जरुरी है।कंजेहरा मे तालाब किनारे जुटे युवकों मे साफ सफाई को लेकर काफी उत्सुकता थी।

बताया कि हर वर्ष यहां छठ पर्व से पूर्व तालाब के आस पास व घाट की साफ सफाई की जाती है हांलाकि यहां छठ घाट की साफ सफाई मे जुटे लोगो की स्थानीय ग्राम प्रधान से भी अपेक्षा है कि वह छठ घाट की साफ सफाई के साथ साथ अन्य जरुरी व्यवस्था मे भी सहयोग करें जिससे छठ पर्व पर व्रतियों को कोई असुविधा यहां न हो।

इस दौरान रविन्द्र तिवारी, महेन्द्र राजभर, विशाल,विरेन्द्र, सूरज ,संजय राजभर,शुद्धु सहित अन्य मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई