प्रभु श्री राम ने शिव धनुष तोड़ माता सीता को अपनाया;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली

श्री रामलीला समिति अमड़ा का 80 वां वर्षगांठ का आयोजन अद्भुत धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ हुआ।रामलीला में धनुष यज्ञ का भव्य मंचन किया गया। इसमें रामायण की दिव्यता और उसके नाटकीय पलों को जीवंत कर दिया। मंचन के दौरान राजा जनक ने स्वयंवर की एक कठिन शर्त रखी जो योद्धा भगवान शिव के धनुष की प्रत्यंचा चढ़ा देगा, वही देवी सीता के साथ विवाह का अधिकारी होगा। स्वयंवर में एकत्रित राजा-महाराजाओं में उत्साह और प्रतिस्पर्धा चरम पर थी। रावण और बाणासुर जैसे महाबली योद्धाओं ने आत्मविश्वास से भरे, धनुष उठाने का प्रयास किया।

दोनों के बीच वाक युद्ध से सभा में सन्नाटा छा गया। लेकिन जब वे धनुष उठाने में असफल रहे, तो दर्शकों की उम्मीदें टूटती सी दिखीं। फिर भी अन्य वीरों ने बारी-बारी से अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने का प्रयास किया, किंतु वे भी असफल रहे। तब गुरु विश्वामित्र के आदेश पर भगवान श्रीराम ने पवित्र शिव धनुष को उठाया और अपनी अद्वितीय शक्ति से उसे तोड़ दिया। यह दृश्य इतना सम्मोहक था कि दर्शक आनंदित हो उठे। तत्पश्चात देवी सीता ने भगवान श्रीराम को वरमाला पहनाई, और इसके साथ ही परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के साथ उनके संवाद का मंचन भी हुआ।

इस संवाद में परशुराम और लक्ष्मण के अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और वातावरण को रोमांच से भर दिया। रामलीला में हर किरदार का अभिनय दर्शकों के दिलों पर अपनी अमिट छाप छोड़ गया। भगवान श्रीराम की भूमिका में कुशाग्र सिंह ने अपनी अदाकारी से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। लक्ष्मण की भूमिका में अरनेश सिंह का अभिनय जीवंत रहा, जबकि परशुराम की भूमिका को घनश्याम यादव ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से निभाया।

राजा जनक के रूप में भानु सिंह, साधु राजा के रूप में शुभम तिवारी, दुष्ट राजा के रूप में दिग्विजय सिंह, रावण की भूमिका में अतुल उपाध्याय, सीता के रूप में सत्यम खरवार, विश्वामित्र के रूप में मृत्युंजय सिंह और शतानंद की भूमिका में विष्णु ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। निर्देशन और व्यास की भूमिका बलराम पाठक और यशवंत पाठक ने बखूबी निभाई, जो हर दृश्य को संपूर्ण और जीवंत बनाने में सफल रहे। मंच पर हर पात्र के अभिनय ने दर्शकों को रामायण के अद्भुत और प्रेरणादायक प्रसंगों का अनुभव कराया।

इस मौके पर अनिल सिंह, शिवानंद सिंह, शिवकांत सिंह, परमानंद सिंह, नीरज सिंह, अंकित सिंह, आकाश सिंह, पप्पू जायसवाल, रामबचन सिंह, त्रिभुवन सिंह, डा.समर बहादुर सिंह, अभिनंदन पांडेय, विनोद सिंह, अरविंद सिंह, पवन सिंह, प्रद्युम्न, रामानंद जायसवाल, सदन आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई