भाजपा काट सकती है 50 से अधिक विधायकों के टिकट;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ

यूपी के सियासी गलियारों में इन दिनों आगामी विधानसभा चुनावों की ही चर्चा है। इधर, जोर-शोर से मिशन-2027 की तैयारी में जुटी भाजपा अपने संभावित प्रत्याशियों को लेकर मंथन में जुट गई है।

मौजूदा विधायकों और 2022 के प्रत्याशियों को लेकर पब्लिक के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं, मंडल और बूथ अध्यक्षों के साथ ही शक्ति केंद्र स्तर तक फीडबैक लिया गया है।

सरकार व संगठन के स्तर पर सर्वे भी कराए गए हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो 40 से 50 वर्तमान विधायकों को टिकट से हाथ धोना पड़ सकता है।

वहीं पुराने चेहरों में 30 से 40 फीसदी तक बदले जाने की संभावना है।

सुगबुगाहट यह भी है कि सूबे में जनवरी के पहले सप्ताह में आचार संहिता लग सकती है। वहीं चर्चा दो से तीन चरणों में चुनाव होने की है।

इन संभावनाओं के बीच भाजपा ने चुनावी तैयारियों को धार देने का सिलसिला तेज कर दिया है। एक ओर प्रदेश के गर्माने के लिए चौतरफा रैलियों, सम्मेलनों और बैठकों का रोडमैप तय किया जा रहा है।

दूसरी ओर प्रत्याशी चयन की कवायद भी शुरू कर दी गई है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 376 सीटों पर लड़ी थी। इनमें से 255 सीटों पर पार्टी ने विजय हासिल की थी।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई