जनता दर्शन में डीएम सत्येन्द्र कुमार सख्त! जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को समय से न्याय दिलाना सुनिश्चित करें। डीएम ने दो टूक कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं होगी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई