वाराणसी में युवक के साथ मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

खबर उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर से है। भेलूपुर क्षेत्र क़े एक युवक के साथ मारपीट,लूटपाट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित राहुल सचदेवा, पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र सचदेवा, निवासी मकान नंबर 37/35, थाना भेलूपुर, वाराणसी ने मार पीट क़े संबंध में कैंट थाना में शिकायत दर्ज कराई हैं। पीड़ित के अनुसार, दिनांक 09 नवंबर 2026 को रात करीब लगभग 9:30 से 10 बजे के बीच खजुरी पेट्रोल पंप के बगल में स्थित आजाद नगर कॉलोनी के पास पेट्रोल लेने के बाद घर जा रहे थे।

इसी दौरान कुछ मनबढ़ लोंगो द्वारा, शायद समीर नामक व्यक्ति ने मुझे अपने घर के अंदर खींच लिया और बेल्ट तथा डंडे से बेरहमी से मारपीट की। राहुल सचदेवा का कहना है कि मारपीट के दौरान उनकी दाहिनी आंख के आस पास खून जम गया तथा पैर और हाथ में भी अंदरूनी गंभीर चोटें आईं हैं ।आरोपित ने कथित तौर पर गाली- गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी और बंधक बनाकर रखा।

पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि किसी तरह उन्होंने फोन से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया। साथ ही मौके से करीब नौ हजार रुपये नकद और चांदी की चेन छीन लिया ऐसा पीड़िता का आरोप लगाया गया है शिकायत में आरोपित व्यक्ति और उसके परिवार के संबंध में पूर्व के आपराधिक मामलों का भी उल्लेख किया गया है। पीड़ित ने आशंका जताई है

कि इस घटना में चार से पांच अन्य लोग भी शामिल थे।पीड़ित राहुल सचदेवा ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपितों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

रिपोर्ट विवेक कुमार यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई