वाराणसी
रामनगर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी रणजीत सिंह चावला उर्फ सोनू सरदार के निधन की सूचना मिलते ही वाराणसी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान विधायक सोनू सरदार की अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उनके पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। उन्होंने सोनू सरदार के पिता जसवंत सिंह जी को ढांढस बंधाते हुए भावुक शब्दों में कहा, “सोनू भले ही आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन आप खुद को अकेला मत समझिए। सोनू नहीं है तो मैं भी आपका पुत्र ही हूं। आपकी हर जरूरत और हर परिस्थिति में मैं आपके साथ खड़ा रहूंगा।”
विधायक के इन आत्मीय शब्दों से शोकाकुल परिवार को संबल मिला। इस दुख की घड़ी में उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी परिवार की हर संभव मदद के लिए वे सदैव उपलब्ध रहेंगे।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।







