बाहरी चेहरे पर स्थानीय भाजपाइयों की तल्खी अमर सिंह पासवान की दावेदारी से पुराने टिकट दावेदारों में खलबली;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

अम्बेडकरनगर

अम्बेडकरनगर जनपद में उत्तर प्रदेश के आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर आलापुर 279 सुरक्षित विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी भाजपा के भीतर टिकट की दावेदारी को लेकर घमासान तेज हो गया है। क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रहे दावेदार अमर सिंह पासवान दुसाध और उनके सहयोगी दल की सक्रियता के बीच स्थानीय स्तर पर कई राजनीतिक चुनौतियां उभर कर सामने आ रही हैं।

संतकबीर नगर से जुड़ाव बना अमर सिंह पासवान अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान संतकबीर नगर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोतीलाल पासवान और समाजसेवी रमेश चंद्र त्रिपाठी के साथ गांवों का दौरा कर रहे हैं।

चूंकि अमर सिंह पासवान संतकबीर नगर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानमती पासवान के पुत्र हैं इसलिए विरोधी खेमे और स्थानीय कार्यकर्ताओं के एक वर्ग द्वारा उन्हें बाहरी उम्मीदवार के तौर पर प्रचारित किया जा रहा है।

1991 के बाद का चुनावी इतिहास बना बड़ी चुनौती स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं और सोशल मीडिया पर चल रही बहसों में आलापुर के पुराने चुनावी आंकड़ों का हवाला दिया जा रहा है। वर्ष 1991 के बाद से आलापुर की जनता ने सुश्री मायावती को छोड़कर किसी भी बाहरी व्यक्ति को स्वीकार नहीं किया है और न ही उन्हें नेतृत्व सौंपा है।

यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड बाहरी पृष्ठभूमि से आने वाले दावेदारों के लिए सबसे बड़ी राजनीतिक बाधा माना जा रहा है।पुराने दावेदारों में बेचैनी और जातीय समीकरणों की जटिलता एक अन्य स्थानीय राजनीतिक पोस्ट 31 मई 2026 के मुताबिक आलापुर सुरक्षित सीट पर पासी समाज के मतदाता निर्णायक भूमिका में माने जाते हैं जबकि अमर सिंह की सक्रियता को पासवान फैक्टर के तौर पर देखा जा रहा है।

इससे पहले से क्षेत्र में काम कर रहे भाजपा के एक दर्जन से अधिक स्थानीय दावेदारों में असंतोष और बेचैनी का माहौल है। 

स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि बाहरी टीम और बाहरी नेताओं के सहारे चुनाव प्रचार करने से जमीनी स्तर के पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है जिसका सीधा असर टिकट वितरण और आगामी चुनावी समीकरणों पर पड़ सकता है।

 

रिपोर्ट – पंकज कुमार

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई