लाखों खर्च के बाद भी कर्मचारियों के अभाव में बंद पड़ा शौचालय;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा,

शासन की ओर से प्रधानो को प्रशासक बनाये जाने के बाद से सामुदायिक शौचालय और स्कूलों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। इस क्रम में बीते दिनों टिमिलपुर के बंद और जर्जर पड़े सामुदायिक शौचालय का मरम्मत और रंग रोगन के बाद भी कर्मचारी के अभाव में बंद पड़ा है।

जिसे लेकर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कस्बावासियों ने डाला छठ महापर्व को लेकर सामुदायिक शौचालय का संचालन शुरू कराये जाने की मांग किया है।

सकलडीहा तहसील मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालय होने पर सार्वजनिक रूप से दो बड़े सामुदायिक शौचालय का निर्माण टिमिलपुर और नागेपुर में किया गया है। नागेपुर को छोड़ टिमिलिपुर का सामुदायिक शौचालय महीनों से मरम्मत और साफ सफाई के अभाव में बंद पड़ा है।

बीते दिनों शासन के निर्देश पर सामुदायिक शौचालय और स्कूलों की मरम्मत कराये जाने के निर्देश पर सचिवों की ओर से टिमिलपुर की सामुदायिक शौचालय की मम्मत और रंग रोगन कराया गया है। लेकिन कर्मचारियों के अभाव में सामुदायिक शौचालय का संचालन बंद पड़ा हुआ है।

इसको लेकर कस्बावासियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि मरम्मत और सुंदरीकरण के नाम पर हजारों लाखों रूपया खर्च किया जाता है। इसके बाद भी जनता का उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। व्यापारियों ने डाला महाछठ पर्व को लेकर सामुदायिक शौचालय का संचालन शुरू कराये जाने की मांग किया है।

इस बाबत सचिव संदीप गौतम ने बताया कि समूह की महिलाओं को रखने का निर्देश है।

डाला छठ महापर्व से पूर्व संचालन सामुदायिक शौचालय का शुरू कराया जायेगा।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई