चन्दौली कमालपुर
सैयदराजा विधानसभा समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग कार्यालय का उद्घाटन डॉ0 बिरेंद्र कुमार बिंद के नेतृत्व में बहेरी गांव में किया गया।इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर अपनी जीत सुनिश्चित कराने पर बल दिया गया।वही प्रदेश में सपा की सरकार बनाने पर कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया।
सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि समाज में यह धरती शहीदों की धरती है।इस धरती को नमन करता हूं।उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रभु हनुमान की संज्ञा देते हुए कहा कि अपनी ताकत को बाहर निकालकर आगामी चुनाव में जीत हासिल करना होगा।कार्यकर्ताओं अपनी अपनी बूथ पर सतर्क होकर मजबूती से जीत सुनिश्चित करना होगा।तभी हम पार्टी को मजबूत करते हुए आगामी विधानसभा 2027 के चुनाव में जीत हासिल करवाकर सरकार बनानी होगी।
बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के संविधान से हम सभी को ताकत मिली है महलों में रहने वाला व्यक्ति व झोपड़ी में रहने वाला व्यक्ति का वोट बराबर है।भाजपा एसआईआर में माध्यम से अपने मतदाताओं को सुरक्षित करने का काम कर रही है।हम सभी को सावधान होकर मतदाता सूची की निगरानी करते हुए छूटे मतदाताओं को जुड़वाने का काम करना होगा।
सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट देगा हम सभी की जिम्मेदारी है कि उसको सैयदराजा से विधायक बनाकर भेजना है।आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखलाकर प्रदेश पर सपा की सरकार बनानी है।
इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर,नफीस अहमद जगमेंद्र यादव,रमेश यादव, दयाराम यादव, रामधनी यादव, इबरार अहमद,इंतजार खान, इंदल यादव, बृजेश यादव, अवधेश राय,दयाशंकर यदुवंशी, गुड्डु यादव,जयनाथ यादव, राम भवन मौर्या, लालमनि पाल, मंगल कवि, राम मूरत खरवार, मुन्नी लाल मौर्य आदि रहे।अध्यक्षता रामजनम यादव व संचालन डॉ0 बिरेंद्र कुमार बिंद आदि रहे।







