Nvidia के CEO जेनसन हुआंग का कथित प्रेम प्रसंग सुर्खियों में, चीनी जासूसी का भी शक;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दुनिया की दिग्गज AI चिप निर्माता कंपनी Nvidia के CEO जेनसन हुआंग इन दिनों कारोबारी सफलता नहीं, बल्कि अपने निजी रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने पत्नी और परिवार के साथ कंपनी के कर्मचारियों से भी माफी मांगी है। उन्होंने स्वीकार किया कि वह अपनी पत्नी के प्रति वफादार नहीं रहे।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उनका नाम सिंगापुर की कंपनी Megaspeed की पूर्व अधिकारी एलिस हुआंग से जोड़ा जा रहा है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को संदेह है कि एलिस हुआंग के चीन से खुफिया संबंध हो सकते हैं और उनके जरिए Nvidia की संवेदनशील AI तकनीक से जुड़ी जानकारियां हासिल करने की कोशिश की गई हो सकती है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए Nvidia के निदेशक मंडल ने स्वतंत्र जांच शुरू कराई है। हालांकि कंपनी ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल उसके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है, जिससे कंपनी के गोपनीय रहस्यों या अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता होने की पुष्टि होती हो।

करीब 4.5 ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य वाली Nvidia का यह मामला अब कॉरपोरेट जगत से निकलकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति और सुरक्षा तक पहुंच गया है।

कुल मिलाकर, दौर चाहे कोई भी हो, उर्वशी का आकर्षण बड़े-बड़ों को चर्चा में ला ही देता है!

 

रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई