मणिकर्णिका घाट पर बड़ा हादसा टला, निषादराज सेवा समिति के रामकिशन माझी ने जान पर खेलकर बचाई 6 लोगों की जान;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी –

आज सुबह करीब 10:00 बजे मणिकर्णिका घाट पर बिहार के दरभंगा जिले से आए 6 यात्री गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने लगे।

डूबने वालों में सुभाष चंद्र झा जी, उनके दो बेटे, दो बेटियां और पत्नी शामिल थे।

घाट पर मौजूद मां गंगा निषादराज सेवा समिति के कोषाध्यक्ष रामकिशन माझी जी ने बिना देर किए अपनी जान पर खेलकर अकेले ही गंगा में छलांग लगा दी और एक-एक करके सभी 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इस साहसिक कार्य के लिए मां गंगा निषादराज सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद (गुरु) ने रामकिशन माझी जी और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्य आए दिन मणिकर्णिका घाट पर डूबते हुए यात्रियों को बचाने का कार्य करते हैं।

बचाव कार्य में शामिल सदस्य –

रामकिशन माझी, मदन साहनी, नाव चालक विष्णु, संदीप साहनी, विनोद, मनजीत आदि।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई