नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर

थाना अदलहाट पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना अदलहाट पर 3 जून 2026 को एक महिला ने तहरीर दी थी कि नामजद अभियुक्त ने उसकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0 133/2026 धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस 2023 व धारा 3, 4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष अदलहाट को निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में 9 नवंबर 2026 को उप निरीक्षक राजेश प्रसाद यादव मय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अजय कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी गोठौरा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय/जेल भेज दिया।

 


रिपोर्ट – भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई