पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल की अनूठी पहल: ‘घर सजाओ इनाम पाओ’ प्रतियोगिता से महका पुलिस परिवार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने रिजर्व पुलिस लाइन में दीपावली के अवसर पर “घर सजाओ इनाम पाओ” प्रतियोगिता का अनूठा आयोजन किया। पुलिस परिवारों में स्वच्छता, रचनात्मकता और फिटनेस को बढ़ावा देने वाली इस प्रतियोगिता में आवासों की साफ-सज्जा और पारिवारिक सहभागिता का मूल्यांकन किया गया।

मुख्य अतिथि प्रेरणा अग्रवाल ने विजेताओं को फ्रिज, टीवी और ओवन जैसे आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया। महिला आरक्षी खुशबू सिंह ने प्रथम पुरस्कार जीता। मनमोहक आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न इस प्रेरणादायी पहल की हर तरफ सराहना हो रही है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई