बागेश्वर धाम की कथा को लेकर आईजी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

प्रतापगढ़। हथिगवां थाना क्षेत्र के बेंती में आयोजित होने वाले बागेश्वर धाम सरकार के धार्मिक कथा कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र अजय कुमार मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

यह धार्मिक कथा कार्यक्रम कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह की ओर से आयोजित कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान आईजी ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन, पार्किंग, प्रवेश और निकास मार्गों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।

आईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ी सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई