जनसंपर्क एवं जनसुनवाई के माध्यम से विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं जनता की समस्याएं

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी, 06 नवंबर 2026

जनसेवा के संकल्प के साथ वाराणसी कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने प्रतिदिन की भांति प्रातःकाल 7 बजे से 10 बजे तक बंगालीटोला वार्ड की गलियों में घर-घर जनसंपर्क कर क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद किया एवं उनका कुशलक्षेम जाना।

श्यामाप्रसाद मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भ्रमण के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याओं एवं अपेक्षाओं को सुना तथा उनके त्वरित एवं न्यायोचित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसंपर्क के दौरान चंद्रनाथ मुखर्जी, विजय द्विवेदी, अनुज नाग, कार्तिक नदी, विवेक गुप्ता, प्रदीप दास, दीनू यादव सिंह, विवेक कनौजिया, विकास यादव, इंद्रनील भट्टाचार्य, दिलीप चक्रवर्ती, दिनेश यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके उपरांत विधायक सौरभ श्रीवास्तव जी ने लक्सा थाना के बगल स्थित रोशन होटल में जनसुनवाई की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना-पत्र सौंपे।

जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत आवेदन, शहरी गरीब आवास योजना में आवास आवंटन एवं कब्जा दिलाने, पुराने एवं जर्जर मकान के नवीनीकरण तथा अत्यधिक विद्युत बिल आने जैसे मामले प्रमुखता से सामने आए। विधायक जी ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई एवं समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान सुनिश्चित करना जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। जनसंपर्क एवं जनसुनवाई के माध्यम से जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद स्थापित कर क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई