29 लाख रुपये लेकर जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराने का आरोप न्याय के लिए भटक रहा राहुल राजभर;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर

जमीन खरीदने के नाम पर 29 लाख रुपये लेने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं कराने और रकम वापस न देने का गंभीर मामला सामने आया है। वाराणसी निवासी राहुल राजभर ने जौनपुर के जफराबाद क्षेत्र निवासी सैफ अली पुत्र मोहम्मद अहमद शाह पर आरोप लगाते हुए जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर शिकायत दर्ज कराई है

शिकायत के मुताबिक राहुल राजभर ने 4 अगस्त 2025 को आरटीजीएस के माध्यम से जमीन खरीदने के लिए 29 लाख रुपये दिए थे। आरोप है। कि रकम लेने के बाद न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई गई। और न ही पैसे वापस किए गए। रकम मांगने पर गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित का दावा है। कि लेनदेन से संबंधित बैंक रिकॉर्ड और साक्ष्य उसके पास सुरक्षित हैं।

AI फोटो को लेकर भी विवाद

मामले में राहुल राजभर की ओर से आरोप लगाया गया है। कि उनकी छवि प्रभावित करने के लिए AI तकनीक से तैयार कथित फोटो मीडिया को उपलब्ध कराया गया। इस प्रकरण में लाइन बाजार थाने में मुकदमा दर्ज होने की बात भी सामने आई है। हालांकि फोटो की वास्तविकता और उसे तैयार करने तथा प्रसारित करने वालों की भूमिका की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार

29 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध IGRS विवरण में शिकायत लंबित दर्शाई गई है। राहुल राजभर ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से 29 लाख रुपये के लेनदेन जमीन के दस्तावेजों कथित धमकी और AI फोटो प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर रकम वापस दिलाने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अब सवाल यह है। कि आखिर 29 लाख रुपये की इतनी बड़ी रकम के मामले में पीड़ित को न्याय कब मिलेगा। जिला प्रशासन से अपेक्षा है। कि मामले को संज्ञान में लेकर निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करे। ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

फिलहाल आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी है। आरोपित सैफ अली का पक्ष प्राप्त नहीं हुआ है। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

 

रिपोर्ट –  सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की आयोजित की गई बैठक, उद्यमियों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-सीएम युवा उद्यमी अभियान योजना में कम प्रगति पर व्यक्त की गई नाराजगी-बैंकों से समन्वय स्थापित कर एलडीएम सुनिश्चित करे स्वीकृति के सापेक्ष वितरण