मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के वृहद कार्यक्रम में 316 जोड़ों का सामूहिक विवाह सकुशल सम्पन्न

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर, 27 अक्टूबर 2026 – समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का वृहद कार्यक्रम (मेगा इवेंट के रूप में) विकास खण्ड सिटी के ग्राम चन्दईपुर, मीरजापुर में आयोजित किया गया।

इसमें जनपद के समस्त विकास खण्ड एवं नगरपालिका मीरजापुर, चुनार, अहरौरा के कुल 316 जोड़ों का सामूहिक विवाह सकुशल सम्पन्न कराया गया, जिनमें अनुसूचित जाति के 190, अन्य पिछड़ा वर्ग के 112, सामान्य वर्ग के 03 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 11 जोड़े शामिल रहे।

कार्यक्रम के अवसर पर विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमा शंकर सिंह पटेल, विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्य, विधायक छानबे रिंकी कोल, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह, उपनिदेशक समाज कल्याण विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप पटेल तथा समस्त विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारी व नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे और नव दम्पतियों को आशीर्वाद देकर सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

सभी अतिथियों ने नव-वैवाहिक जोड़ों को उपहार सामग्री एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए। अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से गरीब परिवारों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मील का पत्थर साबित हो रही है। इस योजना से ऐसे माता-पिता जो आर्थिक रूप से पुत्री की शादी करने में सक्षम नहीं हैं, वे लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

योजना के अंतर्गत प्रति जोड़े पर कुल 1,00,000 रुपये की धनराशि निर्धारित है, जिसमें से 64,000 रुपये कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु उसके बैंक खाते में अंतरित की जाएगी। विवाह संस्कार के लिए 21,000 रुपये की आवश्यक सामग्री दी गई। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत/प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए 15,000 रुपये प्रति जोड़े की दर से आयोजक को दिया जाएगा।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई