रामनगर, वाराणसी
प्रत्येक मंगलवार की भांति कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर के तपोवन क्षेत्र में जनसंपर्क किया।
इस दौरान उन्होंने सबसे पहले क्षेत्र के प्राचीन काली मंदिर में दर्शन-पूजन कर माथा टेका और मां काली से कैंट विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
इसके बाद विधायक ने घर-घर जाकर लोगों का कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं को सुना। स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। लोगों ने कहा कि विधायक के प्रयासों से रामनगर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने तपोवन स्थित प्राचीन काली मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग रखी। वहीं, क्षेत्र की महिलाओं ने राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड से संबंधित समस्याएं विधायक के सामने रखीं। विधायक ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार पूरा कराने का आश्वासन दिया।
इसी दौरान रामनगर के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक राधेश्याम श्रीवास्तव के निधन की सूचना मिलने पर विधायक उनके आवास पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर संतोष द्विवेदी, प्रीति सिंह, सृजन श्रीवास्तव, जितेंद्र पांडेय, रितेश राय, जितेंद्र सिंह, उदय बिहारी श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, गोविंद मौर्य, स्वयं श्रीवास्तव, कृष्णा गुप्ता, विकास सिंह, उमेश, पंकज सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







