चन्दौली सकलडीहा
मिशन शक्ति टीम को सकलडीहा बाजार में एक बालिका संदिग्ध एवं असहाय अवस्था में मिली। पुलिस टीम द्वारा बालिका को संरक्षण में लेकर जब महिला आरक्षियों द्वारा आत्मीयता से काउंसलिंग की गई, तो बालिका ने अपना नाम सोनम वर्मा (उम्र 15 वर्ष) पुत्री सुशील कुमार वर्मा, मूल निवासी बख्तावरपुर, थाना इमिलिया, जनपद सीतापुर (उ.प्र.) बताया। काउंसलिंग के दौरान ज्ञात हुआ कि बालिका वर्तमान में अपने परिवार के साथ हरिद्वार (उत्तराखंड) में रह रही थी। परिजनों से किसी बात पर क्षुब्ध होकर वह बिना बताए घर से निकल गई और ट्रेन पकड़कर मुगलसराय पहुंच गई। वहां से भटकते हुए वह सकलडीहा बाजार आ पहुंची थी।
उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन जनपद चंदौली के थाना सकलडीहा की ‘मिशन शक्ति’ टीम की सतर्कता और तत्परता सेत्वरित कार्यवाही करते हुए बालिका का नियमानुसार मेडिकल परीक्षण कराया गया।सुरक्षा के दृष्टिगत बालिका को ‘बाल कल्याण समिति’ (CWC) के समक्ष प्रस्तुत कर ‘वन स्टॉप सेंटर’ में सुरक्षित रखवाया गया।
सकलडीहा पुलिस द्वारा बालिका के परिजनों से संपर्क कर उन्हें संपूर्ण घटनाक्रम की सूचना दी गई। सूचना पाकर दिनांक 25.10.2026 को बालिका के पिता सुशील कुमार वर्मा पुत्र ठाकुर प्रसाद वर्मा थाना सकलडीहा उपस्थित आए।
समस्त वैधानिक एवं औपचारिक प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के पश्चात बालिका को सकुशल उनके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
अपनी गायब हुई 15 वर्षीय पुत्री को पाकर परिजनों ने चंदौली पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी






