नई बाजार के सुप्रसिद्ध चिकित्सक हाजी डॉ. जलालुद्दीन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर,

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा,

नई बाजार क्षेत्र के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं जनसेवा के प्रति समर्पित हाजी डॉ. जलालुद्दीन के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर से मरीजों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में गहरा दुख व्याप्त है।

हाजी डॉ. जलालुद्दीन केवल एक चिकित्सक ही नहीं, बल्कि असंख्य लोगों के लिए आशा, विश्वास और जीवन का सहारा थे। विशेष रूप से लकवा जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के उपचार में उनके योगदान को लोग आज भी याद करते हैं। उनकी चिकित्सा सेवा, मानवीय संवेदना और परोपकार की भावना ने उन्हें क्षेत्र में विशिष्ट पहचान दिलाई।

उनका निधन चिकित्सा सेवा और शादी मंदिर विद्यालय गरीबों को निशुल्क इलाज बच्चों को खेलकूद का सहयोग करते रहे जो उनके दरवाजे पहुंचता था उसकी मदद करते थे मानवता के क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से समाज में जो रिक्तता उत्पन्न हुई है, उसकी भरपाई करना कठिन है। क्षेत्र के लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों तथा शुभचिंतकों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति दें। पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू संतोष उपाध्याय सोबरती वीरेंद्र यादव चंद्रशेखर यादव लालजी यादव सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव नई बाजार के सभी व्यापारी उपलब्ध रहे


रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई