समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि
वाराणसी- समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नेताजी को याद करते हुए
उनके राजनीतिक जीवन और समाजवादी विचारधारा के प्रति उनके योगदान का स्मरण किया। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने तथा समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।







