मीरजापुर, 09 अक्टूबर 2026- मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में दिनांक 10/11 अक्टूबर 2026 से प्रारम्भ होने वाले 09 दिवसीय नवरात्र मेला के तहत विन्ध्याचल रोडवेज में आयोजित विन्ध्य महोत्सव की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह व महोत्सव प्रभारी/अतिरिक्त उप जिला मजिस्ट्रेट जूही प्रसाद के साथ महोत्सव पंडाल की तैयारियों का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने वाटर प्रूफ पंडाल, मंच व्यवस्था, वी0आई0पी0 व दर्शकों के बैठने की समुचित व्यवस्था, प्रकाश, लाइट एण्ड साउण्ड आदि का निरीक्षण किया। प्रभारी विन्ध्य महोत्सव जूही प्रसाद ने जिलाधिकारी को विन्ध्य महोत्सव तैयारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी।जिलाधिकारी ने कहा कि उपरोक्त सभी व्यवस्थाएं प्रत्येक दशा में पूर्ण कर लिया जाए ताकि दिनांक 11 अक्टूबर 2026 से महोत्सव का शुभारम्भ समय से किया जा सके। उन्होंने कहा कि पंडाल के आस पास बेहतर सफाई कराई जाए
तथा रोडवेज परिसर में पंडाल के बगल पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित शौचालय कल दोपहर तक प्रत्येक दशा में साफ सफाई कर दुरूस्त कराया जाए। उन्होंने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज को निर्देशित किया कि पूरे रोडवेज परिसर में साफ सफाई व्यवस्था, बसों के आवागमन के रूट चार्ट व समय सारिणी कल तक डिस्प्ले कराया जाए, इसके अतिरिक्त यात्रियों के सूचना के लिए एनाउंसमेंट सिस्टम की भी अच्छी व्यवस्था की जाए।










Users Today : 62
Users This Year : 29110
Total Users : 41703
Views Today : 106
Total views : 80498