वाराणसी न्यूज़ :-
खबर उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर से है। इन दिनों राजनैतिक पार्टियों के बिच घमासान मचा हुआ है।होने वाले 2027 क़े चुनाव कों लेकर चुनाव के मद्दे नजर सरगर्मियां तेज हो चुकी है।
आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो चूका हैं।आज मीडिया से बात करते हुवे चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहाँ की वर्तमान सरकार तानाशाही के रवैये पर पूर्ण रूप से आमादा है।
जनता के लोकतांत्रिक अधिकार को कुचलने का भरसक प्रायस वर्तमान की भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है। साथ ही सांसद चंदौली ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर हम सभी विपक्षी पार्टियों के सांसद को इंडिया गठबंधन की बैठक में जाना था।
जिसके लिए मैं बाबतपुर फ्लाइट पकड़ने के लिए 12:20 मिनट पर मेरी फ्लाइट थी। दिल्ली जाने के लिए फ्लाइट एयरपोर्ट पर खड़ी थी। लेकिन एयारपोर्ट क़े कर्मचारियों द्वारा बताया गया की दिल्ली में बहुत कंजेशन है और अगर फ्लाइट से आपको हम ले करके भी चलते हैं तो 3:00 बजे के बाद ही दिल्ली पहुंचेगी जान बूझकर फ्लाइट को डीले कराया जा रहा है।
जिससे कि विपक्ष के सांसद लोग इंडिया गठबंधन के मीटिंग में भाग ना ले सकें। हमने देखा की सारी ट्रेनें निरस्त की जा रही है धीरे- धीरे जो दिल्ली की ओर जा रही है। बाय रोड गाड़ियों को संदिग्ध नजर से देखा जा रहा है। और उन्हें रोका जा रहा है चेकिंग के नाम पर परेशान किया जा रहा है. यह वर्तमान सरकार का तानाशाही रवैया नहीं है तो क़्या हैं ।
इस रवैये की सरकार को हम समझते हैं कि इससे डरपोक सरकार कोई नहीं है जो आम जनता और विपक्ष के नेताओं से डरती है। चंदौली सांसद ने कहाँ कि प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार है। हम सभी प्रदर्शन के माध्यम से सरकार के सामने अपनी मांगों को रखना चाहते हैं। वर्तमान सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाना चाहते हैं।
लेकिन यह सरकार गूंगी बहरी हो गई है जों जनप्रतिनिधि लोगों की बातों कों सुनने को तैयार ही नहीं है। वह तरह- तरह से तरकीबे लगा रही हैं प्रदर्शन को रोकने क़े लिए प्रयास कर रही है। आज हमारी मांग है की निर्वाचन आयोग को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए साथ ही राष्ट्रपति महोदय उन्हें तुरंत बर्खास्त करें।
ताकि जनता के अंदर जो उनके खिलाफ अविश्वास पैदा हो रहा हैं। और जनता के अंदर लोकतंत्र का विश्वास ही लोकतंत्र को मजबूत करता है। ऐसे भष्टाचार में लिप्त लोगों अतिशीघ्र अपने पद सें इस्तीफा दे देना चाहिए। जनता से ही लोकतंत्र की मजबूती है। जो उन्हें सरकार चुनने का अधिकार प्रदान करता है.।
लोकतंत्र में जनता ही आत्मा है.। ✍️✍️✍️










Users Today : 62
Users This Year : 29110
Total Users : 41703
Views Today : 106
Total views : 80498