विजयादशमी शोभायात्रा: 20 अक्टूबर को रामलीला मैदान पहुंचेंगे CM योगी, करेंगे भगवान राम का राजतिलक

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गोरखपुर 

आर्यनगर की रामलीला में इस बार विजयादशमी का आयोजन बेहद खास होने जा रहा है। 20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शोभायात्रा के साथ मानसरोवर स्थित रामलीला मैदान पहुंचेंगे और भगवान राम का राजतिलक करेंगे। इसके बाद वे श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देंगे।

रामलीला समिति, आर्यनगर की ओर से इस वर्ष 109वीं रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला 10 से 23 अक्टूबर तक चलेगी।

लीला का पूरा कार्यक्रम –

– 10 अक्टूबर: सुबह सुंदरकांड पाठ से शुभारंभ, शाम को गणेश पूजन, नारद मोह और पृथ्वी पुकार की लीला।

– 11 अक्टूबर: श्रीराम जन्म, विश्वामित्र आगमन, अहिल्या उद्धार और पुष्प वाटिका।

– 12 अक्टूबर: धनुष यज्ञ और परशुराम संवाद।

– 13 अक्टूबर: राम बरात – हनुमान मंदिर, गोरखनाथ मुख्य गेट से उठकर मानसरोवर मंदिर होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी, जहां राम-विवाह का मंचन होगा।

– 14 अक्टूबर: मंथरा-कैकेई संवाद, दशरथ-कैकेई संवाद और श्रीराम वनवास। इसी दिन राम की वनयात्रा निकलेगी, जो आर्य नगर से बक्शीपुर, हिंदी बाजार, लालडिग्गी, जाफरा बाजार होते हुए आर्य नगर पहुंचेगी।

– 15 अक्टूबर: केवट संवाद, श्रवण कुमार और दशरथ मरण।

– 16 अक्टूबर: राम-भरत संवाद और भरत द्वारा चरण पादुका लेकर लौटने की लीला।

– 17 अक्टूबर: सीताहरण, जटायु मोक्ष और शबरी आश्रम।

– 18 अक्टूबर: हनुमान-सुग्रीव मिलन, बालि वध और लंका दहन।

– 19 अक्टूबर: विभीषण शरणागत, अंगद-रावण संवाद, रामेश्वर स्थापना और लक्ष्मण शक्ति समेत अन्य प्रसंग।

– 20 अक्टूबर: शाम 4 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भगवान राम का राजतिलक। शाम 7 बजे कुंभकरण और मेघनाथ वध की लीला।

– 21 अक्टूबर: शाम 7 बजे अहिरावण वध, रावण वध और आतिशबाजी।

– 22 अक्टूबर: रात 12 बजे भरत मिलाप शोभायात्रा – घासी कटरा स्थित राम जानकी ठाकुर मंदिर से शुरू होकर जाफरा बाजार, बेनीगंज और चरण लाल चौक होते हुए आर्य नगर पहुंचेगी और सुबह 5 बजे संपन्न होगी।

– 23 अक्टूबर: आर्य नगर स्थित भारत मिलाप मंच पर भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन होगा।

वृंदावन की मंडली करेगी मंचन

इस बार रामलीला की प्रस्तुति वृंदावन के राधा विनोद लीला संस्थान की ओर से श्रीराम शर्मा (निमाई) करेंगे।

शुक्रवार को हुई प्रेसवार्ता में रामलीला समिति के अध्यक्ष पुष्प दंत जैन ने कार्यक्रम की जानकारी दी। 

इस अवसर पर महामंत्री दीप अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अनुराग गुप्ता, बृजेश मणि मिश्रा, विक्रम जोगी, विकास जालान और जितेंद्र अग्रवाल (जीतू) मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।