नई दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित आंदोलन के चलते रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। सुरक्षा और परिचालन संबंधी दिक्कतों की आशंका को देखते हुए यूपी से दिल्ली जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
आज 9 अक्टूबर को रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें –
– लखनऊ मेल
– गोरखधाम एक्सप्रेस
– एसी एक्सप्रेस
– प्रयागराज एक्सप्रेस
– शिवगंगा एक्सप्रेस (12559)
– बनारस – नई दिल्ली सुपरफास्ट (12581)
– राजेंद्र नगर – नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस
– यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (मानिकपुर से हजरत निजामुद्दीन)
– श्रमशक्ति एक्सप्रेस (कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली, रात 11:55)
– इंटरसिटी (आगरा कैंट से नई दिल्ली)
रेलवे के मुताबिक, आज दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी।
कल 10 अक्टूबर को –
सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसमें शताब्दी एक्सप्रेस (कानपुर से, सुबह 6 बजे) भी शामिल है। प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस भी रद्द की गई हैं।
रेलवे ने क्या कहा?
पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि यात्रियों को निरस्तीकरण का SMS भेजा गया है। टिकट का फुल रिफंड मिलेगा – काउंटर टिकट पर काउंटर से और ऑनलाइन बुकिंग पर उसी अकाउंट में। बनारस स्टेशन पर हेल्प डेस्क भी बनाया गया है।










Users Today : 62
Users This Year : 29110
Total Users : 41703
Views Today : 106
Total views : 80498