लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट बैठक में 8 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

कैबिनेट में पास हुए प्रमुख प्रस्ताव –
1. उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास प्राधिकरणों हेतु मॉडल भवन विनियम, 2026 के क्रियान्वयन को मंजूरी।
2. खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) योजना के अन्तर्गत धान क्रय नीति का निर्धारण। किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित होगा।
3. उत्तर प्रदेश स्टार्टअप क्रय योजना-2026 को मंजूरी, जिससे युवाओं और स्टार्टअप्स को सरकारी खरीद में प्राथमिकता मिलेगी।
4. Uttar Pradesh Artificial Intelligence Mission (UP-AIM) की स्थापना, क्रियान्वयन एवं संचालन को हरी झंडी। प्रदेश में AI सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा।
5. प्रदेश में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को एक अतिरिक्त साड़ी उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी।
6. जनपद भदोही का नाम परिवर्तित कर संत रविदासनगर भदोही किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी।
7. जनपद मैनपुरी में शिकोहाबाद-भोगाँव राज्य मार्ग संख्या-84 के चार लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की पुनरीक्षित प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति।
8. “उत्तर प्रदेश ब्याज माफी योजना-2026” लागू किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी, जिससे हजारों लोगों को ब्याज में राहत मिलेगी।










Users Today : 62
Users This Year : 29110
Total Users : 41703
Views Today : 106
Total views : 80498