नगर पालिका परिषद भदोही इन दिनों नगर के सर्वांगीण विकास कार्यों को लेकर सुर्खियों में है।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

भदोही

नगर पालिका परिषद भदोही इन दिनों नगर के सर्वांगीण विकास कार्यों को लेकर सुर्खियों में है। नगर के लगभग सभी वार्डों में तेज़ी से रोड, नाली, सीसी रोड, पाइपलाइन, सीवर और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

इन विकास कार्यों से नगरवासियों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलने लगी है।

नगर पालिका अध्यक्ष नरगिस अतहर अंसारी और अध्यक्ष पति अतहर अंसारी के नेतृत्व में नगर के विभिन्न मोहल्लों में लगातार विकास की बयार बह रही है। नगर पालिका प्रशासन का लक्ष्य है कि भदोही नगर को एक स्वच्छ, सुगम और विकसित शहर के रूप में स्थापित किया जाए हैनिर्माण कार्य नगर पालिका परिषद द्वारा कराया जा रहा है।

वहीं नगर के वार्ड नंबर 19 कटरा बाजार के सभासद गिरधारी जायसवाल इंटरलॉकिंग मरम्मत का विकासकार्य जोरों पर चल रहा है वार्ड की जनता इसके लिए अध्यक्ष नरगिस अतहर वह अध्यक्ष पति डॉक्टर मोहम्मद अतहर अंसारी तथा वार्ड के सभासद गिरधारी जायसवाल का आभार जताया

बताते चले नगर पालिका अध्यक्ष पति अतहर अंसारी ने कहा की भदोही नगर की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जा रहा है हमारी कोशिश है कि कोई भी नागरिक पानी सड़क या सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान ना हो नगर के हर हिस्से का समान रूप से विकास कराया जाएगा

 

रिपोर्ट – फारुख जाफरी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई