चन्दौली मुगलसराय /दीनदयाल नगर,
पिछले 2 अक्टूबर को नगर पालिका के द्वारा ऑटो पर माइक लगा कर नाली बनाने के नाम पर व्यापारियों से 4 फिट और पीछे हट कर अपनी दुकानों को बनाने की अपील की जा रही थी जिससे नगर के व्यापारियों में भय व आक्रोश का वातावरण व्याप्त हो गया था।
जिसको संज्ञान में लेकर व्यापार मंडल के प्रदेशमंत्री चन्द्रेश्वर जायसवाल ने व्यापारियों के साथ नगर पालिका परिषद जाकर अधिशासी अधिकारी से वार्ता कर पूर्व में हुए व्यापारियों एवं अधिकारियों के साथ समझौते से अवगत करवाया जिसपर अधिशासी अधिकारी धर्मराज यादव ने कहाँ कि नाली बनाने का कोई भी प्रस्ताव नही पास है और ना ही भविष्य में भी नाली बनाने की कोई योजना हैं।
जब आवश्यकता होगी तो पी डब्लू डी के नाली में नगर पालिका के नाली को जोड़ दिया जाएगा।
साथ ही यह भी कहा कि किसी एक व्यक्ति के द्वारा व्यक्तिगत लाभ के लिए बार बार कंप्लेन किया जा रहा था कि जिससे भ्रमित होकर एलाउंस करवाया गया था दुबारा इसकी पुनरावृत्ति नही होगी।
चंदेश्वर जायसवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अपने व्यापारी बंधुओ के साथ हमेशा खड़ा था और भविष्य में भी खड़ा रहेगा व्यापारी साथियों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है पूरे जनपद के व्यापार मंडल के लोग इस संकट की घड़ी में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेगा।
इस मौके पर शरद अग्रवाल, चंद्रदीप जायसवाल, रामाशंकर सेठ, वीरेंद्र जायसवाल, आशीष लक्ष्य जायसवाल, नीरज जायसवाल, सरदार पाली सिंह, सरदार बलबीर सिंह मौजूद रहे।










Users Today : 58
Users This Year : 29106
Total Users : 41699
Views Today : 100
Total views : 80492