चकिया/चंदौली
चकिया क्षेत्र के शिकारगंज इलाके में कथित अवैध खनन का मामला एक बार फिर चर्चा में है। प्रतिबंधित पहाड़ियों से ढोका लदी गाड़ियों के दिन-रात खुलेआम आवागमन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खनन गतिविधियों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
वायरल तस्वीर में ढोका लदी वाहन के आवागमन का दृश्य दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में खनन पर रोक और प्रशासनिक निगरानी के बावजूद खनन से जुड़े वाहनों का संचालन जारी है। यदि यह दावा सही है तो प्रतिबंधित पहाड़ियों से खनन और परिवहन की गतिविधियां गंभीर जांच का विषय बन सकती हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि दिन के साथ रात के समय भी ऐसे वाहनों की आवाजाही देखी जाती है। इससे न केवल पर्यावरण और पहाड़ियों को नुकसान पहुंचने की आशंका है, बल्कि राजस्व एवं खनन नियमों के अनुपालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
अब देखने वाली बात यह है कि वायरल तस्वीर और स्थानीय शिकायतों के आधार पर संबंधित विभाग मौके पर जांच कर क्या कार्रवाई करता है। मामले में प्रशासन और खनन विभाग की जांच के बाद ही तस्वीर में दिख रही गतिविधि की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।










Users Today : 58
Users This Year : 29106
Total Users : 41699
Views Today : 100
Total views : 80492