20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा का तबादला कर उन्हें बलिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं जालौन के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को गाजीपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
डॉ. ईरज राजा वर्ष 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी है शासन की नई तैनाती के बाद अब वह बलिया में पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय कुमार सिंह अब गाजीपुर की पुलिस कमान संभालेंगे। उनके स्थानांतरण से जिले की कानून-व्यवस्था और पलिस प्रशासन में नई कमान के साथ बदलाव देखने को मिलेगा।