ट्रेन दुर्घटना में अज्ञात व्यक्ति की मौत, 72 घंटे बाद समाजसेवी और पुलिस की मदद से किया गया अंतिम संस्कार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गाजीपुर (दिलदारनगर)

थाना दिलदारनगर क्षेत्र के अंतर्गत बीती 3 अक्टूबर 2026 को ट्रेन दुर्घटना में एक अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे के बाद मृतक की पहचान कराने के लिए समाजसेवी कुंवर वीरेंद्र सिंह और पुलिस कांस्टेबल गोविंद गौड़ के विशेष सहयोग से शव को मर्चरी रूम में सुरक्षित रखवाया गया था।

पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा लगातार प्रयास किए जाने के बावजूद 72 घंटे बीत जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। नियमानुसार समय सीमा पूरी होने पर 6 अक्टूबर 2026 को समाजसेवी कुंवर वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल गोविंद गौड़ और कांस्टेबल राहुल गुप्ता के सहयोग से शव को मर्चरी रूम से पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अति प्राचीन श्मशान घाट पर शुद्ध लकड़ी से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अज्ञात व्यक्ति का अंतिम दाह-संस्कार कर दिया गया। इस दौरान समाजसेवा और मानवीय संवेदना की मिसाल पेश करते हुए कृष्ण कुमार बॉसफोर, जमुना राजभर, भोलेनाथ और रामू राजभर सहित अन्य सहयोगियों ने भी अपना योगदान दिया।स्थानीय निवासियों और पुलिस प्रशासन ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई