पत्रकार सुरेश चंद्र पांडे के चाचा के निधन पर पत्रकारों ने जताया शोक

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जखनियां (गाजीपुर)

तहसील जखनियां अंतर्गत ग्रामसभा रघुनाथपुर भाड़ेवार निवासी पत्रकार सुरेश चंद्र पांडे के चाचा श्रीराम पांडे का विगत दिनों लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। निधन की सूचना पर गाजीपुर जनपद के पत्रकारों की टीम सोमवार को उनके आवास पर पहुंची और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।

पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाले साथी एक-दूसरे को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। सुख-दुख की हर घड़ी में साथ खड़ा रहना पत्रकार समाज की जिम्मेदारी है। पत्रकारों ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से इस दुख की घड़ी में परिवार को धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हरिनारायण यादव, वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश पांडे,वरिष्ठ पत्रकार रमेश सोनी, सुजीत सिंह, सत्यम चौबे, अजीत विक्रम यादव सहित जनपद के तमाम पत्रकार साथी मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।