लखनऊ में नगर निगम की महिला अधिकारी से अभद्रता, बोलीं- ‘इन्होंने मुझे इधर-उधर टच किया, उसका क्या?’ ; भाजपा पार्षद से हुई तीखी बहस

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ, 06 अक्टूबर 2026

राजधानी में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की जोनल अधिकारी और भाजपा पार्षद के बीच सोमवार शाम जमकर हंगामा हो गया। चिनहट में फल मंडी के अतिक्रमण को हटाने पहुंची जोन-4 की जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी ने ठेला वेंडरों पर छेड़छाड़ और अभद्रता का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, मौके पर पहुंचे भाजपा पार्षद ने नगर निगम की टीम पर ही अवैध वसूली का आरोप लगा दिया। घटना का 47 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

चिनहट तिराहे पर जाम से परेशान थे लोग

मामला चिनहट तिराहा, ट्यूलिप अपार्टमेंट के पास कठौता रोड का है। नगर निगम के मुताबिक, यहां फल मंडी के नाम पर एक-एक वेंडर ने 4-4 ठेले लगा रखे हैं। सड़े-गले फल और कचरा नाली में फेंकने और सड़क घेरने से रोजाना जाम लग रहा था। स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बाद सोमवार शाम करीब 5 बजे जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी अतिक्रमण दस्ते के साथ मौके पर पहुंची थीं।

चालान से इनकार, पार्षद को बुलाया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही टीम ने चालान की कार्रवाई शुरू की, वेंडरों ने चालान कटवाने से इनकार कर दिया और तुरंत चिनहट प्रथम वार्ड के भाजपा पार्षद अरुण राय को मौके पर बुला लिया।

आरोप है कि पार्षद ने नगर निगम की कार्रवाई का समर्थन करने के बजाय टीम का ही विरोध शुरू कर दिया।

वायरल वीडियो में जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी गुस्से में पार्षद से कहती सुनाई दे रही हैं – “इन्होंने मुझे इधर-उधर टच किया, उसका क्या?”

अधिकारी का कहना है कि पार्षद के विरोध के बाद भीड़ आक्रामक हो गई और वेंडरों ने उनके साथ अभद्रता की, जिससे टीम को बिना कार्रवाई के ही खाली हाथ लौटना पड़ा।

पार्षद का पलटवार – वेंडिंग जोन क्यों नहीं बनाया?

दूसरी ओर वीडियो में भाजपा पार्षद अरुण राय यह कहते नजर आ रहे हैं – “ये लोग आपसे मेरी बात करवाना चाह रहे थे, आपने बात नहीं की। नगर निगम ने आज तक वेंडिंग जोन नहीं बनाया। मैं कार्यकारिणी का सदस्य हूं, यहां अतिक्रमण के नाम पर कार्रवाई नहीं होने दूंगा।”

2000 लेकर 1000 की रसीद का आरोप

पार्षद अरुण राय ने निगम की टीम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जोन-4 की टीम वेंडरों से 2000 रुपये वसूल कर 1000 रुपये की ही रसीद देती है। पैसा न देने पर उनका तराजू-कांटा और सामान जब्त कर लिया जाता है।

पार्षद ने यह भी आरोप लगाया कि एक फल विक्रेता ने जब उनसे फोन पर बात कराने की कोशिश की, तो महिला अधिकारी ने उसका मोबाइल छीनकर सड़क पर पटक दिया, जिससे फोन टूट गया।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।