सकलडीहा,
बलारपुर गांव में महिलाओं ने जर्जर पंचायत भवन को लेकर तहसील प्रशासन से मांग उठाया है। आरोप है कि भवन की हालत बहुत खराब है और इसी में आंगनबाड़ी के बच्चे पढ़ते हैं। इससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
महिलाओं ने इसकी मरम्मत की मांग की और बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव वालों को पंचायत से जुड़े काम और बैठकों में दिक्कत होती है। महिलाओं और किशोरियों के लिए भी कोई सही जगह नहीं है।
महिलाओं ने मांग की कि विभाग इस पुराने पंचायत भवन की जांच करे और नया मिनी सचिवालय बनाने के लिए जरूरी कार्रवाई करे।
इस मौके पर ममता यादव, किरण यादव, चिंता, रीमा देवी, फूलमती, निर्मल, किरण देवी और सरिता सहित कई अन्य महिलाएं शामिल थीं







