सफाई कर्मियों के समय से नहीं आने पर सकलडीहा में गंदगी का अंबार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा

सकलडीहा तहसील ब्लॅाक और विधान सभा होने के बाद भी कस्बा में सुबह से लेकर शाम तक स्कूल मार्ग से लेकर मुख्य मार्ग पर गंदगी का अंबार पड़ा रहता है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि मौन साधे हुए है।

आरोप है कि अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों को खुला छूट देने के कारण मनमाना होगये है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सकलडीहा तहसील मुख्यालय होने के बाद भी साफ सफाई को लेकर बीते कई माह से कस्बावासी परेशान है। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक बना दिये गये है। जिसके कारण सफाई कर्मी भी मनमाना होगये है। जबकि आगामी दिनों शारदीय नवरात्र दिवाली,धनतेरस डाला छठ महापर्व आने वाला है।

ग्राम प्रशासकों ने बताया कि कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक की भूमिका में सफाई कर्मी भी मनमाना होगये है। नागेपुर,सकलडीहा और टिमिलपुर सहित तेन्दुई गांव के मुख्य मार्ग से लेकर गली मुहल्ले में गंदगी का अंबार पड़ा हुआ है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब समय से कूड़ा करकट नहीं उठाये जाने के कारण ग्रामीणों को काफी समस्या होती है। जबकि पूर्व में बीडीओ और एडीओ पंचायत सहित सचिव ने व्यापारियों के साथ बैठक करके समस्या का समाधान कराये जाने का आश्वासन दिया था।

व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, गोबिंद सोनकर, सोहन गुप्त,लल्लू खां,महेन्द्र यादव ने बताया कि त्योहार पर साफ सफाई का उचित प्रबंध नहीं होने पर कस्बावासी आन्दोलन के लिये मजबूर होंगे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।