जितिया (जीवित्पुत्रिका) पर्व पर आस्था का सैलाब, निर्जला व्रत रख माताओं ने मांगी संतान की लंबी उम्र

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

दुनिया में माता से बड़ा कोई नहीं है, भगवान से बड़ा गुरु, गुरु से बड़ा मां, तीनों लोक शक्तिरुपीं मां हैं,अपने बच्चों के लिए 24 घंटा निर्जला व्रत रहकर संतान की लंबी उम्र,सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर शनिवार को (जीवित्पुत्रिका) पर्व पर वाराणसी में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। माताओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखा और शाम होते ही पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों का रुख किया।

मंडुवाडीह क्षेत्र के शीतला माता मंदिर,गणेश मंदिर और लहरतारा बौलिया स्थित दुर्गा माता मंदिर में देर शाम तक व्रती महिलाओं की भीड़ लगी रही। हाथों में पूजा की थाली और मन में संतान के मंगल की कामना लिए महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन किया। मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा और महिलाओं ने संतान की दीर्घायु के लिए देवी-देवताओं से प्रार्थना की।

बरेका,पहाड़ी,नाथूपुर समेत आसपास के अन्य इलाकों में भी मंदिरों पर देर शाम तक पूजन-अर्चन का सिलसिला चलता रहा।

वहीं पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी पूरी तरह सतर्क रही। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक आर.के. यादव,कस्बा चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार,लहरतारा चौकी प्रभारी प्रवीण सचान और बरेका चौकी प्रभारी विशाल सिंह पुलिस टीम के साथ अपने अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करते रहे। महिला उपनिरीक्षक नेहा परवीन ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।