एसएसपी अभिनंदन का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 22 चौकी प्रभारियों के तबादले, फतेहपुर से अखिलेश बंसल हटे, मुजफ्फराबाद में अंकुर चौधरी को कमान

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सहारनपुर

जिले में कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने एक आदेश जारी कर 22 उपनिरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से चौकी प्रभारियों के स्थानांतरण कर दिए हैं। इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

फतेहपुर से जुड़ा सबसे बड़ा बदलाव –

थाना फतेहपुर में तैनात उ0नि0 अखिलेश कुमार बंसल को हटाकर चौकी प्रभारी चंदनगर, थाना सदर बाजार भेजा गया है, जबकि उनकी जगह थाना चिलकाना से उ0नि0 अंकुर चौधरी को चौकी प्रभारी मुजफ्फराबाद, थाना फतेहपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किसे कहां मिली तैनाती – देखें पूरी लिस्ट –

1. विमल कुमार सैनी – बेहट रोड से हटकर पठेड़, थाना चिलकाना

2. राजकमल – रामपुर मनिहारान से आवास विकास, सदर बाजार

3. संजय सिंह – पुलिस लाइन से भलापड़ा, थाना गंगोह

4. श्वेता शर्मा – कुतुबशेर से नुमाइश कैंप, कोतवाली नगर

5. विपिन कुमार शर्मा – सदर बाजार से मंडी समिति, थाना मंडी

6. बालेंद्र कुमार – पुलिस लाइन से जड़ौदा पाण्डा, थाना बड़गांव

7. अखिलेश कुमार बंसल – फतेहपुर से चंदनगर, सदर बाजार

8. अमनपाल सिंह – कोतवाली देहात से कैंप, सदर बाजार

9. सौरभ – नकुड़ से मंगलौर रोड, देवबंद

10. हेमन्त कुमार मावी – पुलिस लाइन से पिलखनी, सरसावा

11. प्रमोद कुमार – तीतरों से तलहेड़ी बुजुर्ग, देवबंद

12. रवि कुमार – बड़गांव से खलासी लाइन, सदर बाजार

13. रणवीर सिंह – कोतवाली देहात से कस्बा गागलहेड़ी

14. मोहित कुमार – पुलिस लाइन से मोरा, थाना बड़गांव

15. अवधेश कुमार – पुलिस लाइन से रणखंडी, देवबंद

16. अवनीश कुमार – पुलिस लाइन से फन्दपुरी, थाना नकुड़

17. अंकुर चौधरी – चिलकाना से मुजफ्फराबाद, थाना फतेहपुर

18. प्रेमपाल सिंह – गंगोह से बेहट रोड, कोतवाली देहात

19. गजेन्द्र सिंह – मंडी समिति से पुलिस लाइन

20. सुरेन्द्र राव – जड़ौदा पाण्डा से कोतवाली देहात

21. गौरव कुमार – कैंप सदर बाजार से थाना तीतरों

22. लोकेन्द्र सिंह – मंगलौर रोड से महिला थाना

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।