दीवानी न्यायालय में कल होगा गांधी प्रतिमा का अनावरण, मध्यस्थता पर संगोष्ठी

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को दीवानी न्यायालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत प्रातः 8 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

इसके बाद दीवानी न्यायालय के मीटिंग हाल में “गांधीवादी दृष्टिकोण और मध्यस्थता का समकालीन विमर्श (विवाद से संवाद तक)” विषय पर संगोष्ठी आयोजित होगी। कार्यक्रम का आयोजन जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार किया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज सीडि सुशील कुमार सिंह ने बताया कि संगोष्ठी में गांधीवादी विचारधारा और वर्तमान समय में विवादों के समाधान के लिए मध्यस्थता की भूमिका पर चर्चा की जाएगी।

 

रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई