वाराणसी
हिंदू युवा वाहिनी वाराणसी मंडल की ओर से आई.एम.ए. परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 101 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन बचाने का संकल्प लिया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य तथा विशिष्ट अतिथि बीएचयू आईएमएस के अध्यक्ष प्रो. एस.एन. संखवार एवं आई.एम.ए. अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन मौजूद रहे।
शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाज को मानवता और सेवा का संदेश दिया। आयोजकों ने रक्तदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। और इसकी एक बूंद किसी जरूरतमंद के जीवन की डोर बन सकती है।
इस अवसर पर सूर्या राय, भास्कर तिवारी ‘रानू’, समर बहादुर सिंह सहित हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।







