जौनपुर
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक वाहन चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनन्त चन्द्रशेखर के निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर गोल्डी गुप्ता के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामनयन पुत्र राणा प्रताप निषाद, निवासी पोखरियापुर, थाना सिकरारा, जौनपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि बरामद तीनों मोटरसाइकिलों के संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी बक्शा थाने में चोरी व आर्म्स एक्ट समेत मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में कोतवाली थाने में भी उसके खिलाफ वाहन चोरी से संबंधित मुकदमा दर्ज है।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह, उपनिरीक्षक राहुल रंजन, उपनिरीक्षक आलोक त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल अवनीश दुबे और कांस्टेबल आनंद कुमार शामिल रहे।







