गोलबंदी और गाली-गलौज की सूचना पर पुलिस ने संभाला मोर्चा, कई हिरासत में

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर

जफराबाद क्षेत्र के हौज पोखरा गांव के पुरवा में गुरुवार की दोपहर की युवकों के दो गुटों में गोलबंदी व झड़प की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गयी। जिसके कारण मारपीट की घटना टल गयी।

पुलिस कई युवकों को हिरासत में ले लिया है।उनसे पूछताछ की जा रही है।फिलहाल पुलिस की टीम सम्भावित स्थानों पर पहुंच कर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे को मुखबिर से सूचना मिली कि हौज पोखरे के पास किसी विवाद को लेकर युवकों के दो गुट जमा हो रहे है। दोनों तरफ से गाली गलौज दिया जा रहा।दर्जनो की संख्या में युवक जमा हो रहे है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे भारी संख्या में पुलिस के जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए।पुलिस को देखकर युवक भाग निकले।संदिग्ध कुछ युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

हालांकि अभी पुलिस की टीम हौज गांव के सभी पुरवों के अलावा आसपास के कई गांव व जफराबाद कस्बे तक उक्त युवकों को तलाशने में लगी है।

थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे न बताया कि मामले में पूछताछ चल रही है। उसके बाद वास्तविक घटना की जानकारी होगी।

 

रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।