न्यायालय के आदेश पर हटाया गया अतिक्रमण,अमीन के साथ पहुंची पुलिस टीम

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गोपीगंज

सिविल जज (जू०डि०) भदोही -ज्ञानपुर के आदेश पर गोपीगंज कोतवाली के चकदादू, तहसील ज्ञानपुर में डिक्रीशुदा भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहे

मामला इजराय वाद संख्या 06/2026, त्रिपुरारी बनाम विजय शंकर से संबंधित है। न्यायालय द्वारा पूर्व में पारित डिक्री के अनुपालन में अमीन अरविंद कुमार पांडेय तथा सहायक सौरभ कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

न्यायालय की आख्या के अनुसार डिक्रीशुदा आराजी संख्या 13/1, रकबा 0.040 हेक्टेयर के पूर्वी हिस्से में अतिक्रमण कर बाउंड्री का निर्माण किया गया था।

न्यायालय के निर्देश पर राजस्व टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाकर डिक्री के अनुपालन की कार्रवाई पूरी कराई। कार्रवाई के दौरान मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे।

न्यायालय ने इजराय वाद के निस्तारण के संबंध में उच्च नायालय से समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे। आदेश के अनुपालन में न्यायालय एवं पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई।

इस मामले में विपक्षी विजय शंकर ने कहा कि उसने 24 फीट बैनामा कराया था मौके पर 15 फीट ही जमीन मौजूद है,अधिकारियो से इसकी जांच करा कर बैनामा शुदा जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है।

 

रिपोर्ट – जलील अहमद

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।