फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की सुनी आवाज, एसएसपी ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। पीड़ितों ने अपनी शिकायतें सीधे एसएसपी के समक्ष रखीं।

एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और प्रत्येक शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जनता की आवाज सुनी जाए और न्याय की उम्मीद लेकर आने वाला कोई फरियादी निराश होकर वापस न लौटे यही जनसुनवाई का मूल उद्देश्य है।

 

रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई